नई किआ कार्निवल बहुत जल्द भारत में एंट्री करने वाली है। एमपीवी के नए वैरिएंट को अब बिना कवर के टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। यह न्यू जेनरेशन कार्निवल का एक फ्रेश वैरिएंट है, जो जल्द ही भारत में अपनी शुरुआत करेगा। ये एमपीवी की चौथी जेनरेशन है। इस एमपीवी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

न्यू किआ कार्निवल का एक्सटीरियर
स्पाई इमेज में अपडेटेड कार्निवल को बड़े L-साइज के एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ-साथ एक बिग साइज क्रोम ग्रिल के साथ देखा गया है। टेललाइट्स भी एडवांस L-साइज डिजाइन पर बेस्ड है। ये एक अट्रैक्टिव एलईडी लाइट बार से कनेक्ट है, जो किआ की कई नई पेशकशों में एक सिग्नेचर एलीमेंट बन गया है।

फीचर्स और इंटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें तो नए कार्निवल के केबिन में एक सॉफ्ट डैशबोर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले के साथ बिल्कुल नया इंटीरियर होगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह एमपीवी 7, 9 और 11 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश की गई है। इनमें से कौन सी भारत में आएगी, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इंजन पावरट्रेन विकल्प
कार्निवल को ग्लोबल लेवल पर 3 इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इनमें 3.5-लीटर पेट्रोल V6, 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल है। हमें उम्मीद है कि बाद वाला 2.2-लीटर टर्बो-डीजल भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
किआ कार्निवल पहले भारत में बिक्री पर थी। अब इस साल त्योहारी सीजन में इसे फिर से लॉन्च किया जाएगा। इसकी एक्सपेक्टेड कीमत 25 लाख रुपये से 35 लाख तक हो सकती है।

Categorized in: