अंबिकापुर। देव होटल के पास खड़ी ट्रेक्टर को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी, जिसमें कार सवार व चालक बाल-बाल बच गए। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर शहर के देव होटल के पास सफाई कार्य में लगी निगम के खड़ी ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में सवार दो लोगों को चोट भी आई है। घटना 10 फरवरी के देर रात लगभग 11.30 बजे की है। सड़क के सफाई कार्य में लगे निगम कर्मचारियों के द्वारा सड़क के किनारे ट्रैक्टर खड़ी की गई थी, तभी घड़ी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार के चालक ने पीछे से ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। ठोकर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार का एयर बैग भी खुल गया।

Categorized in: