होंडा ने पिछले साल अमेरिकी बाजार में अपनी न्यू जनरेशन अकॉर्ड (Accord) को पेश किया था। जिसके बाद इसे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया। अब ये 11वीं जनरेशन की होंडा अकॉर्ड जापान के बाजार में पहुंच चुकी है। इसे सिर्फ हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जापान में लॉन्च किए गए 2024 होंडा अकॉर्ड का बाहरी हिस्सा ग्लोबल-स्पेक मॉडल के समान है।

कई कलर और 18-इंच के एलॉय
जापानी मैन्युफैक्चर ने इसमें अलग-अलग पेंट स्कीम और 18-इंच के एलॉय व्हील दिए हैं। जबकि केबिन स्पेसिफिकेशन में भी कई चेंजेस देखने को मिलते हैं। ऑल-न्यू होंडा अकॉर्ड को केवल 2.0L NA फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाएगा। ये सेल्फ-चार्जिंग e:HEV सिस्टम बनाने के लिए दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर काम करेगा।

सिविक हाइब्रिड की तरह पावर मिलेगा
ये पावरट्रेन सिविक हाइब्रिड की तरह 184 PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 315 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जापान के लिए ब्रांड द्वारा अभी तक आधिकारिक पावर और टॉर्क संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में नई जनरेशन की होंडा एकॉर्ड ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के ऑप्शन देने के लिए रेगुलर पेट्रोल और PHEV ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो सकती है।

होंडा एकॉर्ड के फीचर्स
JDM-स्पेक होंडा एकॉर्ड सेंटर कंसोल पर स्थित एक गोलाकार डायल के साथ आता है। यह कनवेन्शियल क्लाइमेट कंट्रोल के स्थान पर बैठता है। जब उपयोग में नहीं होता है, तो यह एक एनालॉग घड़ी दिखाता है। 2024 होंडा एकॉर्ड की इक्युपमेंट लिस्ट में बिल्ट-इन गूगल फंक्शन के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 11.5-इंच का हेड-अप डिस्प्ले, होंडा सेंसिंग 360 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल है।

Categorized in: