ग्वालियर- मध्य प्रदेश में दिन बा दिन रेप की घटना बढ़ती ही जा रही है। देश में कड़े कानूनों के बावजूद रेप की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। ये आंकड़े कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाते हैं और महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों की पोल भी खुल रहे है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के हर दूसरे दिन रेप की घटना सामने आती है। फिर चाहे वो अधेड़ उम्र की औरत हो, महिला हो या फिर बच्ची। लगातार बढ़ रहें रेप की घटना से डर का माहौल पैदा हो गया है। बात दें कि हाल ही में ग्वालियर से एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां एक ऑटो चालक ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

जानकारी के अनुसार घर से सब्जी लेने के लिए निकली महिला को ऑटो चालक अपने साथी की मदद से अगवा कर पहाड़ी के जंगल में ले गया और उसके साथ ऑटो के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया। दूसरा आरोपी उसकी निगरानी करता रहा। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला का वीडियो बना लिया और वीडियो से ब्लैकमेल कर 23 हजार रुपए ऐंठ लिए।

जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर घंटा की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय व्यर्थ किये इस मामले में करवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घर से सब्जी लेने के लिए निकली महिला को ऑटो चालक अपने साथी की मदद से अगवा कर पहाड़ी के जंगल में ले गया और उसके साथ ऑटो के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया। दूसरा आरोपी उसकी निगरानी करता रहा।

कोरोना वायरस से भारत में 7वीं मौत, सूरत में 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
वारदात के बाद आरोपियों ने महिला का वीडियो बना लिया और वीडियो से ब्लैकमेल कर 23 हजार रुपए ऐंठ लिए। बता दें कि पीड़ित महिला जिसकी उम्र 30 वर्ष है ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रिजवन नगर में रहती है। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। और इस मामले में आगे की करवाई की जा रही है।

Categorized in: