ऋचा गंगोपाध्याय : ऋचा गंगोपाध्याय निर्देशक सेल्वा राघवन की फिल्म मयक्कम एना में यामिनी के रूप में अपनी भूमिका के लिए बहुत लोकप्रिय थीं, जिसे उन्होंने धनुष के साथ निभाया था. भूमिका के जरिए उन्होंने कुछ अवॉर्ड्स भी जीते हैं. बाद में उन्होंने अभिनेता सिम्भू शीर्षक ओस्थे के साथ एक और फिल्म की, जो हिंदी ब्लॉकबस्टर दबंग की रीमेक थी. उसी में वे आखिरी बार दिखी थीं और उसके बाद से उन्होंने एक्टिंग से दूरियां बना ली. अभिनेत्री ने एक ट्विटर पोस्ट पर कहा ‘मुझे मार्केटिंग का शौक था और एमबीए करना शुरू किया इसलिए अभिनय करियर छोड़ दिया.’ हालांकि यामिनी अभी भी दर्शकों के दिमाग में बोल्ड पत्नी के किरदारों में से एक हैं, लेकिन अभिनेत्री ने अपनी रियल लाइफ में एक प्यारी पत्नी और अब एक मां होने की जिम्मेदारी ली है.

अब्बास (Abbas): अभिनेता अब्बास 90 के दशक में लीड एक्टर थे. उन्होंने कधल देशम, मिननाले, कंडू कोंडेन कंडू कोंडेन आदि फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई. अभिनेता की आखिरी बार फिल्म Ko के एक गाने में दिखे, जो 2011 में रिलीज़ हुई थी. लेकिन उसके बाद वे इंडस्ट्री से गायब हो गए. लॉकडाउन के दौरान हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने साझा किया कि वे न्यूजीलैंड चले गए और वहां पेट्रोल पंप और मैकेनिक की दुकानों में काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करना बहुत पसंद है और फिर अभिनेता का ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया.

शिव कुमार (Shiva Kumar): अभिनेता शिव कुमार सुपरस्टार सूर्या और कार्थी के पिता हैं, जो कि एक अनुभवी अभिनेता हैं. वे 1965 में उद्योग में आए और उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिर वे एक सपोर्टिग रोल में दिखने लगे. उन्होंने तकरीबन 190 फिल्मों में काम किया और 2001 में पूवेल्लम उन वासम के साथ अपनी आखिरी फिल्म के साथ अपने अभिनय करियर से सन्यास ले लिया. अभिनेता टेलीविज़न सोप ओपेरा में कुछ भूमिकाएं कर रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने वे भी बंद कर दिया.

कल्याणी (Kalyani): अभिनेत्री कल्याणी ने तमिल सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में चमक बिखेरी. उन्हें अभिनेता प्रभु देवा के साथ एक बाल कलाकार के रूप में उनकी पहली फिल्म अल्ली थंधा वानम के लिए काफी सराहना मिली. कुछ वर्षों के बाद उन्होंने जयम, इनबा और कुछ और फिल्मों में कुछ प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया. अभिनेत्री ने फिर धीरे-धीरे अपना अभिनय करियर छोड़ दिया. कई सालों के बाद, अभिनेत्री एक बयान के साथ आई जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में उत्पीड़न (harassment) का सामना करना पड़ा जिस वजह से उन्होंने यहां रुकना ठीक नहीं समझा. अभिनेत्री अब शादीशुदा है और बैंगलोर में बस गई है.

असिन (Asin): 2007 के दौरान असिन को विजय, अजित और सूर्या जैसे प्रमुख सितारों के साथ असिन निर्देशकों की पहली पसंद थीं. साउथ में धमाल मचाने के बाद वे बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने लगीं और यहां वे जबरदस्त हिट लेकर आई. बाद में अभिनेत्री ने 2016 में बिजनेस टाइकून राहुल शर्मा से शादी कर ली और अपने निजी जीवन में अधिक दिलचस्पी दिखाने लगी. गजनी (तमिल) में कल्पना के रूप में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री अभी भी लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर गजनी (तमिल) के 15 साल पूरे होने को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. अब वे अपनी बेटी की परवरिश में लगी हैं.

Categorized in: