धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ समय, चौआज 22 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन लोग शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करते हैं. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी, मकान आदि की खरीदारी करते हैं. इन सभी कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है. शुभ मुहूर्त में ही धनतेरस की पूजा और खरीदारी होती है, ताकि उससे परिवार की उन्नति और सुख एवं समृद्धि में वृद्धि होती रहे. आज धनतेरस के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त, खरीदारी का शुभ समय और आज का चौघड़िया मुहूर्त क्या है? इसके बारे में जानते हैं श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से.

धनतेरस 2022 तिथि
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: आज शाम 06 बजकर 02 मिनट से
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन: कल शाम 06 बजकर 03 मिनट पर

धनतेरस 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त
आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक
वृषभ काल: आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक

धनतेरस कब है, 22 या 23 अक्टूबर को? जानें सही तारीख

धनतेरस 2022 खरीदारी का शुभ समय
आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक.

धनतेरस 2022 दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: सुबह 07:51 बजे से सुबह 09:16 बजे तक
चर-सामान्य: दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
लाभ-उन्नति: दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 02:55 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: दोपहर 02:55 बजे से शाम 04:20 बजे तक

धनतेरस 2022 रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: शाम 05:45 बजे से शाम 07:20 बजे तक
शुभ-उत्तम: रात 08:55 बजे से रात 10:30 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: रात 10:30 बजे रात 12:06 बजे तक
चर-सामान्य: रात 12:06 बजे से देर रात 01:41 बजे तक
लाभ-उन्नति: अगली सुबह 04:51 बजे से सुबह 06:27 बजे तक
धनतेरस पर है शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

धनतेरस 2022 पर शुभ योग
त्रिपुष्कर योग: आज दोपहर 01:50 बजे से शाम 06:02 बजे तक
ब्रह्म योग: आज सुबह से शाम 05:13 बजे तक
इंद्र योग: आज शाम 05:13 बजे से कल शाम 04:07 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:44 बजे तक
आर्थिक तंगी से बचने धनतेरस पर इन बातों का रखें ख्यालआगे देखें…
धनतेरस 2022 पर राहुकाल
राहुकाल: आज सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:41 बजे तकघड़िया मुहूर्त

Categorized in: