रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा विभिन्न प्रकार के शासकीय गणवेशों का निर्माण किया जाता है, जो वर्तमान में कुछ चुनिन्दा एजेंसियों के माध्यम से हो रहा है । इस कारण प्रदेश की कई महिला स्व-सहायता समूहों को गणवेश सिलाई का कार्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण कुशलता के बावजूद वे सभी बेरोजगार हैं ।
विभाग में बैठे कुछ लोगों के कारण इन स्व-सहायता समूहों का रोजगार छीना जा रहा है ।
इस संबंध में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल के साथ बैठक कर संगठन बनाया । हाथकरघा महिला स्वसहायता समूह संगठन में सर्वसम्मति से श्री कन्हैया अग्रवाल को संरक्षक नियुक्त करते हुए अध्यक्ष-श्रीमती-शोभा ठाकुर (रायपुर), सचिव-श्रीमती शीतला ठाकुर (दुर्ग), उपाध्यक्ष-श्रीमती उषा देवांगन (धमतरी), संयोजक-श्रीमती नंदिनी साहू (जामगांव) एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती पार्वती देवांगन (रायपुर), श्रीमती ललिता नाग (कांकेर), श्रीमती प्रिया देवांगन (आरंग), श्रीमती दुर्गा साहू (गबरी), श्रीमती शांति लोधी (आरंग), श्रीमती सीमा देवांगन (बालोद), देवकीदास (गरियाबंद), श्रीमती दुर्गा देवांगन (सेमरा) को पदाधिकारी बनाया गया ।
समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, कि छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अधिकारी सचिव श्री. पी. मनहर को हटाने की मांग को लेकर कल तीन अक्टूबर शनिवार को प्रातः ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक बुढ़ापारा में धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
धन्यवाद …
शोभा ठाकुर
अध्यक्ष

Categorized in: