मनेंद्रगढ़ ! हसदेव नदी में तेज बहाव के कारण एक बच्चा बह गया था जिसका शव 24 घंटे रेस्क्यू के बाद लेदरी रपटा पुल में पत्थरों में फंसा हुआ मिला है ! मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है ! यह हादसा उस समय घटित हुआ था जब बच्चा नदी में नहाने के लिए उतरा हुआ था। इसी दौरान वह हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गया था । मिली
जानकारी के साईं बाबा तिराहा झगड़ाखा॑ड रोड रेलवे ओवर ब्रिज मोहल्ला वार्ड नंबर 14 मनेंद्रगढ़ निवासी जीत यादव पुत्र सुरेश यादव 14 वर्ष अपने अन्य दोस्तों के साथ शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हसदेव नदी में नहाने के लिए गया था। नदी पर रेलवे का पंप हाऊस (इंटेक वेल) है, जहां से पानी की सप्लाई की जाती है। यहां डेम के पास पानी निकालने के लिए पाइप नदी में डाला गया है। वह भी अपने दोस्तों के साथ पानी में कूदा लेकिन तैरना नहीं आने के कारण पानी के तेज बहाव में वह बह गया था जब वह बहता हुआ दिखाई दिया तो बच्चों ने नदी के किनारे दौड़ लगाई लेकिन वह गहरे पानी में चला गया था! साथ में गये बच्चों का कहना था कि जीत के सिर पर गिरने से चोट भी लगी थी। नदी का बहाव काफी तेज था थोड़ी दूर तक वह बहता हुआ दिखाई दिया फिर वह गहरे पानी में दिखना बंद हो गया। शनिवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी। इसके बाद बच्चों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबे बच्चे को निकालने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई तथा बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया ! काफी जद्दोजहद के बाद 24 घंटे के रेस्क्यू उपरांत हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे बच्चे का शव पाराडोल रोड में लेदरी रपटा पुल में पत्थरों में फंसा हुआ मिला ! बच्चे की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है उनका रो रो कर बुरा हाल है ! मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है !

Categorized in: