बलरामपुर जिले के सामरीपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटकू निवासी दंडित बंदी कपिल यादव पिता रामचरित्र यादव 30 वर्ष की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कपिल यादव को धारा 302 के तहत अपर सत्र न्यायाधीश रामानुजगंज के द्वारा 25.1.2021 को आजीवन कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड या दो माह के अतिरिक्त कारावास के दंड से दंडित किया गया था। सजा के बाद 27.1.2021 को उसे जिला जेल रामानुजगंज से केंद्रीय जेल अंबिकापुर में प्रविष्ट किया गया, जहां वह सजा भुगत रहा था। दंडित बंदी का पूर्व से मनोरोग विभाग में इलाज चल रहा था। पांच नवंबर 2022 की शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और जेल चिकित्सक के परामर्श पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। 13 नवंबर की रात्रि 10:50 में कपिल की मौत हो गई। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने जेल अधीक्षक को दी। केंद्रीय जेल से मिली सूचना पर मृतक के स्वजन पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: