पंचायत सचिव शासन के आदेश का दरकिनार करते हुए रायपुर में धरना प्रदर्शन कर आर-पार की लड़ाई लड़ने का बनाया मन

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! अपनी 1 सूत्री मांग शासकीय कारण को लेकर कलम बंद काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पंचायत सचिवों के द्वारा की जा रही है जिससे पंचायतों का काम पूरी तरह से प्रभावित होकर ठप पड़ गया है जिसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने हड़ताली पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है काम पर नहीं लौटने पर पंचायत सचिवों की नई नियुक्ति करने का आदेश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया गया है ! वही शासन के आदेश को परवाह न करते हुए पंचायत सचिव ब्लॉक स्तर का धरना स्थगित कर रायपुर कूच कर रहे हैं! पूरे प्रदेश भर के पंचायत सचिव एक साथ प्रदेश की राजधानी रायपुर में अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है! मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश आवाहन पर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के समस्त पंचायत सचिव गत 26 दिसंबर 2020 से तहसील कार्यालय के बगल में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल अपनी 1 सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर शासन प्रशासन स्तर पर कोई विचार नहीं किया गया है ! प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों के 26 दिसंबर 2020 से अपनी 1 सूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों के कार्य के साथ-साथ शासन का विभिन्न हितग्राहीमूलक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं ! ग्राम पंचायतों के कार्यों की अनिवार्यता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने 21 जनवरी 2021 को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को एक आदेश जारी करते हुए हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है ! यदि ग्राम पंचायत सचिव 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होने की दशा में ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव की नई नियुक्ति के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने का आदेश दिया है!

ब्लॉक स्तर पर धरना स्थगित कर राजधानी रायपुर में करेंगे धरना प्रदर्शन

ब्लॉक पंचायत सचिव संघ मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी जायज मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिससे पीछे नहीं हटने वाले हैं! प्रदेश संगठन के आवाहन पर ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर अब प्रदेश की राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के पंचायत सचिव एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगे ! पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी 2021 को पंचायत सचिव अपने परिवार के साथ अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे तथा मांग पूरी ना होने पर 27 जनवरी 2021 को पंचायत सचिव आत्मदाह भी करेंगे !

Categorized in: