00 माता कर्मा चोक के पास हुआ हादसा


00 मिनी ट्रक ने स्कूटी सवारों को कुचला,रोष
सूरजपुर।नगर के माता कर्मा चौक के पास गुरुवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के मां, बेटे व पिता की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक वर्ष की मासूम को गम्भीर चोटें आई है जिसे एक पुलिस कर्मी उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़ लगा दिया। घटना को लेकर रोष का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार रामानुजनगर के ग्राम पस्ता के आशीष कुमार प्रजापति जो अम्बिकापुर मेडिकल कालेज के कर्मचारी है अपनी पत्नी लीलावती प्रजापति,पुत्र आदर्श कुमार प्रजापति व मासूम आशु के साथ अम्बिकापुर से स्कूटी से पास्ता रामानुजनगर घर जा रहे थे और अम्बिकापुर से आ रहे थे। कर्मा चौक के पास देर शाम एक मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में लिया जिससे स्कूटी में सवार मा बेटा व पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक वर्षीय बिटिया गम्भीर रूप से घायल है। जिसे मानवता का परिचय देते हुए मोके पर डियूयती कर रहे ट्रैफिक जवान मुसीर नामक आरक्षक तत्काल गोदी में लेकर जिला अस्पताल के लिए दौड़ लगा दिया ताकि उसका इलाज हो सके और उसे बचाया जा सके।। हालांकि बताया जा रहा है कि उसकी भी हालत नाजुक है।घटना के बाद से मोके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए है और जमकर नाराजगी व्यक्त की है। इधर घटना केबाद से ट्रक चालक भाग निकला है। ट्रक जप्त कर लिया गया है। पुलिस बल मौके पर पहुँच कर लोगो को अस्पताल पहुँचा रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

Categorized in: