बिश्रामपुर। भाग दौड़ की इस जिंदगी में थोड़ा मनोरंजन का अपना एक अलग ही महत्त्व होता है। मानव जीवन को स्वस्थ्य बनाये रखने हेतु नियमित व्ययाम, संयमित जीवन के साथ ही समय-समय पर पर्व, मनोरंजन जरूरी है। किसी भी आयोजन की आड़ में एक-दूसरे से भेंट मुलाकात भी होती हैं। उक्त बातें प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम पंचायत जयनगर के साप्ताहिक बाजार प्रांगण में आयोजित चौरा म गोंदा जियारानी एंड पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से व्यक्त करते हुए कही। खाद्य मंत्री ने कहा कि भुपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी कला व संस्कृति को बढ़ावा देने काफी कार्य किए जा रहे हैं। यहां अब अच्छे एक्टर बनने हेतु प्रोत्साहित करने राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी कार्य कर रही है। हमें संस्कृति को बचाकर ही अपनी पहचान बनानी है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े विशिष्ट अतिथि दीपक मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, श्यामलाल जायसवाल, राजीव अग्रवाल, अभिषेक सिंह, विमलेश तिवारी, छत्तर लाल सांवरे, गिरिजाशंकर मिश्र, दुर्गाशंकर दीक्षित, विनय पाण्डेय का स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को जहां एक ओर मनोरंजन होता है वहीं दूसरी ओर खेती किसानी कार्य के बाद एक दूसरे से मुलाकात हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी स्पर्धा के विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत कराकर सम्मानित कराया गया। इसके पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वेद प्रकाश मिश्र व मो.शमीम पलीहा के निवास में पहुंचकर कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात कर चर्चा भी किया। यहां पर भी खाद्य मंत्री का आतिशी स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के मो.गुलखान, वेद प्रकाश मिश्र, मो.शमीम पलीहा, अंजर आलम, अभिषेक सिंह राजा, नर्वदेश्वर सिंह, सुनीत सिंह, सुहैल, मो.आजाद, गुलाम मुस्तफा, विजय शर्मा मुन्नू महेश सारथी, सरपंच विजय सिंह, उपसरपंच मो.अफरोज, सचिव सियाराम राजवाड़े, रोजगार सहायक किरण चंद, भगत राम, संदीप सिंह, झब्बू व अन्य सक्रिय रहे।

Categorized in: