मनेंद्रगढ़। (शुद्धूलाल वर्मा) !कोरोना वायरस से देश में आर्थिक स्थिति, उद्योग धंधे प्रभावित हुए हैं, ऐसे में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने यह अभियान शुरू किया है। मुझे खुशी है मुझे खुशी है कि जिले की महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं उक्त बातें स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक
अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी दीक्षा महिला गृह उद्योग की महिलाओं को सम्मानित करने के अवसर पर बोल रहे थे। कोरोना वायरस के दौरान स्वाबलंबन दिशा में महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि तालाबंदी के चलती हुई आर्थिक नाकाबंदी में अर्थव्यवस्था को फिर से खोलना कठिन कार्य है ऐसे में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की बात कहकर ग्रामीण भारत के सपनों के पंख लगाए है ।
अधिवक्ता मयंक जैन ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में पटरी से उतरी भारतीय अर्थव्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी और स्वावलंबन का नारा देते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू किया है। साथ ही ‘लोकल के लिए वोकल’ कह कर स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की वकालत की है ।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी जागरण की नीति से विकास की बात कहना उदारीकरण के रास्ते बहुत आगे बढ़ चुके भारत के लिए फिर से एक बार ग्राम आधारित अर्थव्यवस्था , कृषि क्षेत्र तथा लघु कुटीर उद्योगों को अवसर के रूप में तलाशने के लिए महत्वपूर्ण है ।
स्वदेशी जागरण मंच के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि तालाबंदी के चलती हुई आर्थिक नाकाबंदी में अर्थव्यवस्था को फिर से खोलना कठिन कार्य है इस विपरीत परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की बात कहकर ग्रामीण भारत के सपनों के पंख लगाए है ।
अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत दीक्षा महिला गृह उद्योग की महिलाओं को उनके द्वारा स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर दीक्षा महिला गृह उद्योग की श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती उमा द्विवेदी, श्रीमती सरिता पांडे, श्रीमती किरण सिंह , श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती सरला तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित दिवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में दीक्षा महिला गृह उद्योग की श्रीमती संध्या तिवारी ने उनके उत्साह वर्धन किए जाने पर स्वदेशी जागरण मंच के सभी सदस्यों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मंच ने हम सभी महिला सदस्यों को जिस प्रकार से प्रोत्साहन दिया है उसे आने वाले समय में हमें और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Categorized in: