सक्ती । सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बच्चों से भरी स्कूल की वैन पलट गई है। इस हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बच्चों को अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र सनसाइन हिंदी इंग्लिश स्कूल के है।

घायल बच्चों को खरसिया और रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से ड्राइवर और स्कूल संचालक फरार हो गए हैं। 

बता दें कि ड्राइवर की लापरवाही से परस पेट्रोल पंप के पास स्कूल से घर जाते वक्त स्कूली वैन पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एम्बुलेंस में घायल स्कूली बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र खरसिया और रायगढ़ ले जाया गया है। घटना के बाद स्कूल संचालक फरार है।

Categorized in: