मणिपुर चौकी से कुछ ही दूर पर घटना, कुल ढाई लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस


अंबिकापुर। शहर के मणिपुर क्षेत्र से एक व्यवसायी के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने सोमवार की रात घटना को अंजाम दिया है। जिस कमरे में व्यावायी दंपति सो रहे थे उसी कमरे में चोरों ने घुस कर अलमारी का लॉक तोडक़र सवा लाख रुपए नकद, सोने के चार कंगन व अन्य जेवरात पार कर दिए हैं। कुल चोरी ढाई लाख रुपए की बताई जा रही है। चोरों ने अलमारी का लॉक तोडऩे में पेचकश का इस्तेमाल किया है जो कमरे में ही छोडक़र भाग गए हैं। घर वालों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह ५.३० बजे हुई, जब वे सोकर उठे। व्यवसायी ने तत्काल मणिपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार पड़ोसी के घर की छत से होते हुए चोरों ने व्यवसायी के छत पर छढक़र नीचे ग्राउंड लोर में पहुंच चोरी की घटना को अंजम दिया होगा। घर में लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति छत के दरवाजे से अंदर आते व जाते कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस ३ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सतीश अग्रवाल शहर के मणिपुर का निवासी है। घर के बाहर किराने की दुकान है। उसका ग्राउंड व फस्र्ट लोर का मकान है। सोमवार की रात दुकान बंद कर परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। एक कमरे में सतीश अग्रवाल पत्नी के साथ सोए थे। मंगलवार की सुबह ५.३० बजे जब सो कर उठे तो कमरे में रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और पास में ही एक नया पेचकश पड़ा हुआ था। उसने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवार वालों ने जब आलमारी में रखे सामान को मिलाया तो पता चला सवा लाख रुपए नगद व चार सोने के कंगन, एक अंगूठी व चांदी के सिक्के गायब थे। इसके बाद सतीश अग्रवाल ने घटना की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर मणिपुर चौकी प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान सीएसपी भी पहुंचे। चोरों का सुराग लगाने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई। स्निफर डॉग पड़ोस के घर के आस-पास जाकर भटक गया। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने पड़ोस के घर के बाहर लगे शेड के सहारे छत पर चढक़र सतीश अग्रवाल के मकान के छत के रास्ते ग्राउंड फलोर में पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति कैद
व्यवसायी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखा है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक व्यक्ति छत के दरवाजे से रात २.५० बजे अंदर आते व कुछ देर बात जाते कैद हुआ है। वहीं घर के बाहर लगे कैमरे में भी मु य सडक़ पर कुछ लोग आते दिखे हैं। फिलहाल पुलिस ३ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पड़ोसी की छत पर मिले पर्स व जेवर के डिब्बे
पुलिस को जांच के दौरान पड़ोसी के घर के छत पर पर्स व जेवर के खाली डब्बा मिला है। पुलिस के अनुसार संभवत: चोरों ने चोरी करने के बाद छत के ही रास्ते निकला होगा और पड़ोसी की छत से होते हुए नीचे उतर कर भागें होंगे। इस दौरान चोरों ने रुएव व जेवर लेकर चले गए और खाली पर्स व जेवर का डब्बा पड़ोसी के घर की छत पर छोडक़र भाग गए होंगे।

Categorized in: