बलरामपुर- वार्ड क्रमांक 15 निवासी राकेश सिंह के घर में दो व्यक्ति एक कंपनी का कर्मचारी बताकर एक सौ पांच प्रकार के धातुओं को साफ करने की बात कहे जिसके बाद घर के जेवरात साफ करने के लिए उन्हें दिया गया इसी दौरान दोनों जेवर लेकर बाइक से भागने लगे पुलिस की तत्परता से दोनों को सामरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:00 बजे के करीब नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी राकेश सिंह के घर पर बिहार खगड़िया के संजय सोनी एवं बेगूसराय के सुमन कुमार घर पर आए एवं एक कंपनी का नाम लेते हुए डायरी पोस्टर दिखाते हुए बोले कि हम लोग एक सौ पांच प्रकार के धातुओं को साफ करते हैं उनके बातों के झांसे में आकर घर के जेवरात साफ करने के लिए उनको दिया गया इसी दौरान करीब 15 मिनट के लिए राकेश सिंह घर के अंदर गए थे तभी दोनों जेवरात लेकर भागने लगे जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को एवं हाईवे पेट्रोलिंग को दी गई जिसके बाद चारों तरफ पुलिस ने घेराबंदी करना शुरू किया तो दोनों सेमरसोते होते लहसुन पाट से कुसमी फिर सामरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने पुलिस के द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों का पीछा करते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी से एसआई महावीर मिंज एवं आरक्षक संतोषन शामली तक गए थे।

Categorized in: