भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार), 17 मई 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी की कीमत 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60618 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71739 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंंगलवार की सुबह को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61066 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह (17 मई) 60618 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ती हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 60375 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55526 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45464 पर आ गए हैं. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35462 रुपये आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71739 रुपये की हो गई है.

Categorized in: