ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस को बलरामपुर में सेवा, संवेदना और मानवता के भाव के साथ मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं पार्टी पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया।
अस्पताल परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना, उनका उत्साह बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल पाकर मरीजों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और माहौल आत्मीयता से भर गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाते हुए समाज के जरूरतमंदों के बीच पहुंचना ही सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका मुकेश गुप्ता, गिरजानंद पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सेवा का संदेश दिया।

Categorized in: