मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ के नवनिर्मित पुस्तकालय भवन मैं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान एवं विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ! कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती नवादा सिंह द्वारा की गई! इस अवसर पर समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ के अतिरिक्त समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे! इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कामगार संतोष कुमार जैन ने कहा कि आज कोल इंडिया में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त हो रहे हैं! हमारे भूतपूर्व निर्देशक कार्मिक कैलाश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं जे एन सिंह भूतपूर्व निदेशक कार्मिक के मार्गदर्शन में एक संस्था संचालित हो रही है जोकि भूतपूर्व कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है ! वर्तमान समय में सेवानिवृत्त कोयला अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो भी पेंशन मिलती है उसमें पूरे जीवन पर्यंत किसी भी प्रकार का कोई भी बढ़ोतरी नहीं होती है अर्थात एक बार जो पेंशन फिक्स हो गई वह जीवन पर्यंत प्राप्त होती रहती है जबकि पेंशन अधिनियम में यह स्पष्ट था कि प्रति 3 वर्ष में पेंशन का पुनरीक्षण होना चाहिए इस संबंध में एक प्रकरण दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया था! अभी हाल में सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्देश दिया है कि इस प्रकरण की ठीक तथा जल्द सुनवाई की जाए अतः हम सभी सेवानिवृत्त काम कारों को यह नहीं सोचना चाहिए कि आने वाले 5 वर्ष वर्षों के पश्चात हमारी पेंशन राशि बहुत कम हो जाएगी यह संस्था पेंशन में पुनरीक्षण करा कर पूरी जीवन पर्यंत इतनी राशि पेंशन के रूप में दिलाने का प्रयास करेगी कि हम सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जीवन यापन हो सके ! अतः हम सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस संगठन से जुड़कर इस संगठन को मजबूत बनाना चाहिए ताकि हम सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरे जीवन पर्यंत एक अच्छा और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें ! सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ! इस कार्यक्रम का संचालन नवीन खान द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर सिन्हा द्वारा किया गया !

Categorized in: