बलरामपुर सेमरसोत अभ्यारण्य के कोदौरा में बड़ी मात्रा में इमारती जप्त की गई है। सेमरसोत अभ्यारणय के बीट डुमरखोला में मुखबिर की सूचना पर ठुनु राम पिता सरजू खैरवार ग्राम चम्पापुर के घर में उप निदेशक, एलिफेंट रिज़र्व सरगुजा के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य बी एस भगत के मार्गदर्शन में रेंजर कोदौरा विनय टंडन के नेतृत्व में सर्चिंग कर घर से साल बल्ली 59 नग जप्त किया गया है। जप्त वनोपज की राशि 15000 रुपये आंकी गई है। जप्त वनोपज की जप्ती की कार्यवाही कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवम वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पीओआर प्रकरण दर्ज कर सभी वनोपज को डिपो परिवहन करा दिया गया है । फिलहाल मामले मे जाँच कार्यवाही चल रही है।अधीक्षक बी एस भगत के मार्गदर्शन में सेमरसोत अभ्यारण्य में चल रही कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

Categorized in: