बलरामपुर सेमरसोत अभ्यारण्य के कोदौरा में बड़ी मात्रा में इमारती जप्त की गई है। सेमरसोत अभ्यारणय के लूरगी बीट के ग्राम सरगावां में मुखबिर की सूचना पर जेम कुजूर पिता सैमुएल कुजूर के घर में उप निदेशक, एलिफेंट रिज़र्व सरगुजा के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य बी एस भगत के मार्गदर्शन में रेंजर कोदौरा विनय टंडन के नेतृत्व में सर्चिंग कर घर से साल चिरान 20 नग इमारती और 03 नग लकड़ी चीरने का औजार जप्त किया गया है। जप्त वनोपज की राशि 20000 रुपये आंकी गई है। जप्त वनोपज की जप्ती की कार्यवाही कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवम वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पीओआर प्रकरण दर्ज कर सभी वनोपज को डिपो परिवहन करा दिया गया है । अधीक्षक बी एस भगत के मार्गदर्शन में एक के बाद एक चल रही कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में भय का माहौल निर्मित हो गया है। साथ ही सेमरसोत अभ्यारणय के पी 471 और पी 34 के वन भूमि में अतिक्रमण का प्रयास को भी विफल कर दिया गया है । समस्त अतिक्रमण किये गए भूमि को खाली करा दिया गया है।

Categorized in: