बलरामपुर-सेमरसोत अभ्यारण्य के बलरामपुर में उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा श्रीनिवास तेनेटी(भा.व.से) के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत विजय भूषण केरकेट्टा के मार्गदर्शन में गेम रेंजर बलरामपुर डी पी सोनवानी के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें अम्बिकापुर से आये प्रशिक्षक वन्यजीव विशेषज्ञ अमलेंदु मिश्र के द्वारा ग्रामीणों को हाथी मानव सह अस्तित्व वन्य जीव प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों को प्रशिक्षण में वनों को अग्नि से होने वाले क्षति के विषय मे विस्तार से बताया गया। जंगली हांथीयों के प्रवास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से बताकर सुरक्षित रहने हेतु प्रशिक्षित किया गया। वन्यप्राणियों से फसल क्षति होने पर मिलने वाली मुववजा के विषय मे ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अग्नि सीजन में वनों को अग्नि से सुरक्षित करने हर संभव मदद करने को कहा गया। गेम रेंजर बलरामपुर सोनवानी ने वनों को अग्नि से सुरक्षित रखने का अपील ग्रामीणों से की है। प्रशिक्षण में ग्राम कंडा, बुधुडीह, पाढ़ी एवम दलधोवा के ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी,छोटेलाल भगत,वन रक्षक समलु राम, सुरेंद्र कुमार,शम्भू राम,महंत टोप्पो सहित वन अमला उपस्थित रहा।

Categorized in: