दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- करंजी पुलिस ने करीब 15 दिन हुए पहले आयुष मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान से मोबाइल व अन्य समान चोरी करने वाले आरोपी निवासी सकलपुर राकेश उर्फ पीनट सिंह पिता प्रेमसाय उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिन्होंने इससे पूर्व कई अन्य चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक राई निवासी आयुष जायसवाल ने करंजी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दतिमा चौक में स्थित शॉप में 30 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की सीट तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर मोबाइल, पर्श, नगद व अन्य समान मोबाइल चोरी कर ले गए है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 447,380 भा.द.स कायम कर तत्काल विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस को एक आरोपी के सकलपुर गांव में होने की सूचना मिली और वहां मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा था। पुलिस की सक्रियता से राकेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग रियलमी की मोबाइल रस्सी तथा नगद राशि जप्त किया, जिसकी लागत 7,600 अनुमानित बताई जा रही है। आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया व उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। राकेश ने अपने अन्य साथियों की जानकारी भी पुलिस को दी है। जिनकी तलाश में टीम जुटी हुई है।

इस कार्यवाही में मुख्य रूप से करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी, एएसआई गुड्डू कुशवाहा, मनोज द्विवेदी प्रधान आरक्षक उमाशंकर कुशवाहा, राजकुमार सिंह, हरविंदर सिंह, सुनील भारती आरक्षक राजू तिवारी, चंद्रप्रकाश पाल, जितेंद्र सिंह, इमरान खान, दीपक सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: