दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत स्थित खोपा धाम के नाम से प्रसिद्ध देव स्थल में एक विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा बीते रात्रि मंगलवार को खोपा धाम पूजा स्थल में रखें मूर्ति आकारीत पत्थरों को इधर-उधर फेंक दिया गया है। जिससे अब बैगाओं के साथ गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

बताया जाता है कि खोपा धाम में देवताओं की पूजा खुलें में करने की मान्यता रही है और यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु आते हैं और अपनी मन्नतें रखते हैं मन्नत पूरी होने के बाद बकरे की बलि भी दी जाती है। लेकिन बीते रात की घटना ने सब को झकझोर कर रख दिया है। मूर्तियों को उखाड़ने और पटकने में बूढ़ी माई, कुदरगढी दाई टूट कर दो हिस्सों में हो गई है। हालांकि गांव के ग्रामीणों व बैगाओं द्वारा सभी मूर्तियों को पुनः उसी स्थानों में मूर्तियों को रखा जा रहा है। हालांकि अरमान जो कि गंगोटी का बताया जा रहा है। उसी के द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उसे रात से ही दबोच के रखा हुआ है। इस घटना की जानकारी खोपा सरपंच व बैगा सुखलाल सिंह के द्वारा करंजी चौकी को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पहुचे सीईओ

हालांकि इस बात की खबर मिलते ही मौके पर भैयाथान जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता अपने पूरे अमले के साथ बिना देरी किए मौके पर पहुचे। और सुबह से ही करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी व उनकी पूरी टीम मौके पर उपस्थित है।

Categorized in: