वन एवं जलवायु परिवर्तन वन विभाग परीक्षेत्र घुई द्वारा आयोजित वन मितान जागृति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मराबी एस डी ओ आशुतोष भगत डीपी टेक्निकल अस्सिटेंट  दीप्ति वर्मा, वन परीक्षेत्र अधिकारी संस्कृति वारले , विधानसभा सयोंजक हरि कुशवाहा हायर सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धनपुर, नरोला के प्राचार्य अनुज पटेल, शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद पटेल ,  नीतू पटेल महिमा वर्मा शिक्षिका शामिल रहे

वन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छात्र छात्राओं को जंगल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है एवं उनके महत्वो को शिक्षा से जोड़कर उन्हें जंगल का शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए छात्रों को जागरूकता के बारे में बताया गया और हमें जंगल के संरक्षण तथा उनका संवर्धन के लिए छात्र छात्राओं को हमेशा प्रयास करना चाहिए इस कार्यक्रम में गोवर्धनपुर, नरोला स्कूल के छात्र छात्राओं को वन शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए वन मंडल अधिकारी वन मंडल घुई व वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण इस कार्यक्रम में शामिल हुए और वन के महत्व एवं इसकी विशेषता के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया गया और इसके संवर्धन हेतु हमारे कर्तव्य के बारे में भी समझाया गया छात्र-छात्राओं में इस तरह का वन के महत्त्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर काफी उत्साहित रहे | विद्यार्थियों एवं गुरुजनों को वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय में मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान नर्सरी में पौधा तैयारी से लेकर वनक्षेत्रों में रोपण एवं सुरक्षा तक के कार्य, मृदा जल संरक्षण, भू जल संरक्षण के महत्व एवं उपयोगिता, मुनारो का महत्व, वन विभाग की संरचना, विभाग की गतिविधियाँ, अग्नि से बचाव, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विभाग के कार्य, आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर का भ्रमण कराकर हाथी एवं हाथी मानव द्वंद् की रोकथाम के विषय में विस्तार से बताया गया 

वन विभाग घुई के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

शिवभजन  मराबी  ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए क्यों क्योंकि कोविड काल में ऑक्सीजन की महत्व को हमने  समझा है हमें पेड़ लगाना चाहिए और पेड़-पौधों का देखभाल करना एवं ध्यान रखना चाहिए

 वन विभाग   का अनुकरणीय पहल है जो वन को शिक्षा से जोड़कर छात्र छात्राओं को ज्ञान देने और शैक्षणिक भ्रमण करवा कर वन अधिकारी जंगल में कैसे काम करते हैं इसकी जानकारी दे रहे हैं सराहनीय है

श्रीमती दीप्ति वर्मा जी ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश का लगभग 44% भूभाग वनाच्छादित है पाठशाला में पर्यावरण वन्य प्राणी विषय का पाठ्यक्रम है तथा इसकी शिक्षा स्कूलों में दी जाती है किंतु वर्तमान परिस्थितियों में  या आवश्यक हो गया था कि वनों के विभिन्न आयामों की जानकारी हमारे भविष्य को विशेषकर स्कूल के छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है यह वन विभाग का अनुकरणीय पहल है।, इस कार्यक्रम में विभाग के आशुतोष  भगत एसडीओ प्रतापपुर,  संस्कृति बारले वन परिक्षेत्र अधिकारी ,घुई सुरेन्द्र सिह महेश मराबी संजीव जायसवाल सहीत डिप्टी रेंजर सहित एवम समस्त  स्टाफ उपस्थित रहे।

Categorized in: