काम करके दिखाने वाले को, वादा पूरा करके दिखाने वाले को भरोसा होता है कि उसने जनहित व राज्यहित में काम पूरी ईमानदारी से किया है तो जनता उसे जरूर आशीर्वाद देगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काम करके दिखाया है, चुनाव में किए वादे पूरे करके दिखाए हैं।इसिलए वह भरोसा कर सकते है कि जनता का आशीर्वाद उनको लोकसभा चुनाव में भी जरूर मिलेगा। इसीलिए वह दावा करते हैं कि भाजपा राज्य की पूरी ११ सीटें जीत रही है। इसीलिए वह कहते हैं कि राज्य की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए संकल्पित है।

पीएम मोदी की गारंटी की बदौलत ही राज्य की जनता ने भूपेश सरकारी की गारंटी पर भरोसा नहीं किया,राज्य की जनता ने भूपेश बघेल पर इसलिए भी भरोसा नहीं किया कि उनके समय में हुए घोटाले सामने आ गए थे। राज्य की जनता किसी पार्टी को सत्ता इसलिए सौंपती है कि वह राज्य व जनहि में काम करेगी। जनता इसलिए तो किसी पार्टी को सत्ता सौंपती नहीं है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार होने दे, करने वालों पर कार्रवाई न करे।भूपेश सरकार ने शराबंबंदी का वादा पूरा न करने व भ्रष्टाचार होने दिया तो जनता ने उस पर दोबारा

सीएम साय यूं ही दावा नहीं कर रहे….

कर कोई नाराजगी नहीं है। इस आधार पर यदि सीएम साय दावा कर रहे हैं कि भाजपा राज्य की सभी सीटें जीत रही है तो इसमें सच्चाई है क्योंकि सीएम साय यह दावा हवा में नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कुछ ही महीनों में वह सब काम किया है जो जनता चाहती थी।

सीएम साय के काम के आधार पर भाजपा को यहां वोट तो मिलेंगे ही, इसके अलावा पीेेेएम मोदी के काम के कारण भी अलग से वोट मिलेंगे। यानी भाजपा को वोट सीएण साय के अलावा पीएम मोदी के नाम पर भी मिलेगा। पिछले दो चुनावों में ऐसा हो चुका है।२०१४ व २०१९ के चुनाव में कांग्रेस आज के कांग्रेस की तुलना ज्यादा मजबूत थी, फिर भी वह कभी दो सीटे से ज्यादा छत्तीसगढ़ से जीत नहीं सकी है। इस आधार पर कहा जा सकता है कांग्रेस अपनी दो सीट बचा ले वही उसके लिए बड़ी बात होगी। भूपेश बघेल ने जिस कांग्रेस को एकजुट कर चुनाव जीतीथा और छत्तीसगढ़ में मजबूत किया था, वह कांग्रेस २३ का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कमजोर हो गई है, भूपेश बघेल खुद दूसरा चुनाव हारकर जनता का भरोसा खो चुके हैं।

इस आधार पर कहा जा सकता है कि यदि भाजपा सभी सीटें जीत जाती हैं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। डबल इंजन सरकार का जिस तरह फायदा यूपी में भाजपा को मिला है उम्मीद की जानी चाहिए की उसी तरह डबल इंजन सरकार का फायदा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। जिस तरह माफिया के सफाए के लिए योगी सरकार की सर्वत्र सराहना होती है, उसी तरह आने वाले दिनं में छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाए के लिए साय सरकार की सराहना भी होगी।

 

Categorized in: