मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! ग्राम पंचायत सिरौली के सरपंच अमोल सिंह मरावी ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर सिरौली ग्राम पंचायत में कन्या हाई स्कूल खोलने की मांग की है ! इस संबंध में ग्राम पंचायत सिरौली के सरपंच अमोल सिंह मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरौली में लंबे समय से कन्या हाई स्कूल खोलने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है ! सिरौली में कन्या हाई स्कूल ना होने के कारण सिरौली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं स्कूल दूर होने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं जिसके कारण उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है ! अगर सिरौली में कन्या हाई स्कूल की स्थापना की जाती है तो स्थानीय स्तर पर ही बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ! सरपंच अमोल सिंह मरावी ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम वासियों की ओर से सिरौली में कन्या हाई स्कूल खोलने की मांग स्थानीय विधायक गुलाब कमरो से की गई है जिस पर विधायक श्री कमरो ने उचित पहल किए जाने का आश्वासन दिया है !

Categorized in: