Gadar 2 Advance Booking Collection Report: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) से दर्शकों के साथ ही साथ ट्रेड एनालिस्ट्स को भी काफी उम्मीदे हैं। एडवांस कलेक्शन रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर सकती है और तगड़ी ओपनिंग हासिल कर सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है और सिनेमाघरों की नेशनल चेन्स के साथ ही साथ सिंगल स्क्रीन्स में भी तेजी से टिकट बुक हो रहे हैं। ऐसे में आप भी जानिए कि क्या है फिल्म की लेटेस्ट एडवांस बुकिंग रिपोर्ट…

तरण आदर्श ने 8 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे, गदर 2 की एडवांस बुकिंग को लेकर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में तरण आदर्श ने गदर 2 के पहले दिन की नेशनल चेन्स का एडवांस बुकिंग डाटा शेयर किया है। तरण के ट्वीट के मुताबिक पीवीआर में 45,200 टिकट, आईनॉक्स में 36,100 टिकट और सिनेपॉलिस में 24 हजार टिकट बिक हुए हैं। यानी इन तीन नेशनल चेन्स से कुल 1,05,300 टिकट एडवांस बिक चुके हैं।

 

बता दें कि इससे पहले बीती शाम को तरण आदर्श ने एक दूसरे ट्वीट में नेशनल चेन्स के अलावा भी बाकी प्रमुख सिनेमाज का भी कलेक्शन अपने ट्वीट में बताया था। वहीं ट्वीट में तरण ने बता दिया था कि ये डाटा, शाम साढ़े 4 बजे तक का है। ट्वीट के मुताबिक तीन नेशनल चेन्स के अलावा भी बाकी प्रमुख सिनेमाघरों की चेन्स के बाद कुल 1,37,894 टिकट बिक चुके हैं। उम्मीद है कि ये आंकड़ा जल्दी ही डेढ़ लाख को पार करेगा।

Categorized in: