सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता, महिला से हुई थी 81 हजार 816 रुपये की ठगी
अंबिकापुर। सायबर फ्रॉड के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बौरीपारा शिकारी रोड की एक महिला की शिकायत पर सायबर क्राइम के आरोपितों को देवघर झारखंड से पकड़ा न्यायिक रिमांड में भेजा है। आरोपितों ने फोन पे कस्टमर केयर पर अप्लाई करने के आड़ में महिला को झांसे में लेकर 81 हजार 816 रुपये की ठगी किए थे। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार काम्बले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम जांच में जुटी और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर नकद रकम, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक बौरीपारा शिकारी रोड निवासी पूजा तिर्की पति प्रदोष लकड़ा 30 वर्ष ने गांधीनगर थाने में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 फरवरी 2022 को उसके मोबाइल नंबर पर फोन पे कस्टमर केयर से अनजान व्यक्ति ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल करके फोन पे कस्टमर केयर पर अप्लाई करने फिर बैलेंस चेक करने के लिए कहते हुए झांसे में लेकर 81 हजार 816 रुपये की ठगी कर लिया है, जिस पर गांधीनगर थाने की पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में धारा 420 भादवि व आइटी एक्ट की धारा 66डी 66सी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपितों के संबंध में सायबर सेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा-निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में टीम लोकेशन हासिल कर देवगढ़ जिले के सारठ झारखंड रवाना हुई और आरोपितों को विधिवत ट्राजिट रिमांड में लेकर देवघर झारखंड से अंबिकापुर पहुंची। आरोपितों को यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक मनीष धुर्वे, उप निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, भोजराज पासवान, संजय एक्का, आरक्षक अनुज जायसवाल, जितेश साहू, रमेश, अनिल परिहार, असलम सक्रिय रहे।
इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी-
पुलिस टीम के द्वारा आरोपित मुकेश कुमार दास पिता सरकस दास 22 वर्ष निवासी कहरिया ओपी पथड्डा, विकास दास पिता निताय मेहरा ग्राम सिमरातराई, मिथुन दास पिता वासुदेव दास 19 वर्ष निवासी ग्राम गोबर शाला तीनों थाना सारठ जिला देवघर झारखंड को हिरासत में लिया।
मोटरसाइकिल, लैपटाप सहित अन्य सामान जब्त-
आरोपितों ने पूछताछ में मोबाइल में फर्जी सीम तथा लैपटाप का उपयोग कर लोगों से ठगी करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित मुकेश कुमार दास से अपाचे बाइक क्रमांक जेएच 15 जेड 8832, एक नग मोबाईल पैन कार्ड एटीएम कार्ड आरसी बुक सीम विकास दास से एक मोबाइल, पैन कार्ड, 2 प्लेटिनीयम कार्ड, 9 सीम कार्ड, सेंट्रल बैंक का पासबुक, छह हजार रुपये नगद तथा मिथुन दास से एक नग एचपी कंपनी का लैपटाप, एक मोबाइल दो नग जियो कंपनी का सिम जप्त किया है।

Categorized in: