मनेंद्रगढ़ ! कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मनेंद्रगढ़ निवासी सुरेन्द्र सिंह माखीजा को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है ! नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह माखीजा ने जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूडाड, पाराडोल, बंजी, बुंदेली, छिपछिपी, नारायणपुर, भौता का भ्रमण कर पंचायतों की समस्याओं की जानकारी ली तथा सरपंच सचिवों से गांव की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही ताकि जनता के जन हितैषी कार्य सांसद के माध्यम से कराया जा सके ! इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत भौता एवं छिपछिपी में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का भी वितरण किया !

Categorized in: