राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
रामानुजगंज पुलिस ने सहकारिता बैंक से करोड़ों रुपये गबन करने वाले फरार आरोपी पंकज विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगभग 5 महीने से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी
पंकज विश्वास सहकारिता बैंक रामानुजगंज में तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर था, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित आर्थिक गिरोह बनाया और बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए 1.33 करोड़ रुपये का गबन किया था
मामले में शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत, कैशियर विजय कुमार उड़के, कैशियर राजेश पाल और पंकज विश्वास के भाई मनोज विश्वास भी शामिल थे। आरोपियों ने किसानों, समितियों और खाताधारकों को मिलने वाली ऋण व लाभांश राशि का दुरुपयोग कर अवैध रूप से सरकारी धन का गबन किया। वहीं
रामानुजगंज पुलिस ने पहले ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों विजय उड़के, राजेश पाल और शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा, गबन की राशि से खरीदी गई चल संपत्ति ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप वाहन कुल कीमत 15 लाख रुपये को पहले ही ज़ब्त किया जा चुका है।
घटना के बाद से ही पंकज विश्वास फरार था। रामानुजगंज पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी समितियों के नाम पर चेक बुक, जमा-निकासी पर्चियों का उपयोग कर शासकीय राशि का गबन किया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया।

Categorized in: