बलरामपुर
थाना बसंतपुर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने ही ससुर पर जानलेवा हमला करने वाली महिला आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शलजा अगरिया निवासी बसंतपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके पिता रामनरेश अगरिया काम से घर लौटे थे और अपने नाती सिद्धार्थ उम्र लगभग 1 वर्ष को गोद में लेकर खेला रहे थे। इसी दौरान बच्चे को लेकर हल्का सा असंतुलन होने पर बहू पार्वती अगरिया गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट करने लगी।
घटना के बाद जब पार्वती के पति संदीप अगरिया घर लौटे और अपनी पत्नी को समझाया, तो पार्वती नाराज होकर घर से बाहर चली गई। रात करीब 8 बजे वह पुन लौटी और परछी में सो रहे ससुर रामनरेश अगरिया पर जलते चूल्हे की सरई लकड़ी से जान से मारने की नीयत से सिर पर चार-पांच वार कर दिए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थाना बसंतपुर में आरोपी पार्वती पति संदीप अगरिया, उम्र 23 वर्ष विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया

Categorized in: