विधायक बोले- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर लोग कर रहे हैं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

रामानुजगंज- विधायक बृहस्पत सिंह के निवास पर आज ग्राम सलवाही के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की विधायक बृहस्पति सिंह ने सभी को कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सभी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पूरे प्रदेश से लोग कांग्रेस से तेजी से जुड़ रहे हैं जब से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लेकर लगातार किसानों के हित में बड़े बड़े फैसले हो रहे हैं वहीं समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहा है जिसका आज नतीजा है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए ग्राम सलवाही के लोगों ने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं सभी ने कहा कि स्थानीय विधायक कार्यकर्ताओं के लिए एवं क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। इस दौरान कांग्रेसी नगरिय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल जिला खनिज न्याय मद समिति के सदस्य राजू अग्रवाल उपस्थित रहे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले में ये रहे शामिल…… आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेश रवि, राहुल रवि, अयोध्या रवि, शंभू रवि, सुरेंद्र रवि, विजय रवि अवधेश रवि विकास रवि रवि रवि श्यामलाल रवि, उमेश रवि, विनोद रवि, नरेश रवि, चंद्रिका रवी, सुनील सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Categorized in: