समाजिक जागरूकता हेतु अंबिकापुर में होगा संभाग स्तरीय स्वाभिमान रैली – रमेश यदु

समाजिक उत्थान के लिए महिला शिक्षा व जागरूकता आवश्यक- सरिता यादव

संदीप पाल
भैयाथान। सर्व यादव समाज का जिला स्तरीय बैठक भैयाथान में प्रदेश के तीनो प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व जिला के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। विदित हो कि शिक्षा, स्वरोजगार, नशामुक्ति, सामाजिक एकता व राजनैतिक स्तर पर शासन में भागीदारी व समाजिक जागरूकता के उद्देश्य से 8 नवंबर से लगातार सभी जिलों में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा प्रवास कर जिला स्तरीय बैठक लिया जा रहा है।

जिसमें रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव अहिर रेजिमेंट मोर्चा सरिता यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ धनमती यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीता यादव प्रान्तीय महामंत्री व परमेश्वर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष सहित संभागीय अध्यक्ष सरगुजा देवनारायण यादव के भैयाथान आगमन पर सर्व यादव समाज द्वारा भव्य बाईक रैली के साथ आतिशी स्वागत किया गया तथा बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राधाकृष्ण के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया, बैठक में रमाशंकर यादव जिला अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ राधायादव, महिला जिला अध्यक्ष, राजाराम यादव युवा जिला अध्यक्ष सहित सभी ब्लाक अध्यक्षों द्वारा जिले में चल रहे समाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। तथा संजय यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरजपुर द्वारा प्रस्तावित संभाग स्तरीय रैली के रूप रेखा पर चर्चा किया गया, वही युवा प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव द्वारा समाजिक बुराइयों को दूर करने हेतु युवा वर्ग को आगे आने की बात कही, तथा प्रान्तीय महामंत्री गीता यादव ने महिलाओं को एकजुट होने की अपील की, वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व सभा पति जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती धनमती यादव ने नशा मुक्ति व महिला जागरूकता पर जोर दिया,तथा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सरिता यादव ने शिक्षा स्वास्थ्य व समृद्ध संस्कृति पर चर्चा करते हुए समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कर महिलाओं को आगे आने की अपील की , संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने सरगुजा संभाग में संचालित समाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने सर्व यादव समाज संगठन के उद्देश्य व प्रदेश स्तर पर संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यादव समाज संगठित हो गया है एकता के बल पर हमे अपना अधिकार हासिल करना है , आदिकाल से अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला सिर्फ यादव समाज ही है जो परिणाम तक संघर्ष करता है, आज प्रदेश में इतना संख्या होते हुए भी हमे शासन व प्रशासन द्वारा उपेक्षा किया जाता है, आगामी विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के किसी एक सीट पर यादव समाज को जो पार्टी टिकिट देगा समाज उसके सहयोग हेतु तत्पर रहेगा,
उन्होंने सरगुजा संभाग के प्रस्तावित स्वाभिमान रैली को सफल बनाने हेतु लोगों से अपील किया।इस दौरान रामप्रताप यादव ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, भोरेलाल यादव ब्लाक उपाध्यक्ष ओडगी, चंद्रिका यादव ब्लाक अध्यक्ष प्रतापपुर, पूरन यादव तहसील अध्यक्ष लटोरी, सुखलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष रामानुजनगर, फूलमती यादव महिला ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, देवेन्द्र कुमारी यादव महिला ब्लाक अध्यक्ष ओडगी,सुरेन्द्र यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष ओडगी,रामलाल यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, नंदकुमार यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष रामानुजनगर,मनीष यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष लटोरी, नंदकेश्वर यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष प्रतापपुर, संधारी यादव युवा प्रभारी भैयाथान, अजय यादव युवा प्रभारी लटोरी , छोटेलाल यादव, पृथ्वीपाल यादव संजू यादव ,कृष्णा यादव , विभीषण यादव ,अंगद यादव, लक्ष्मण यादव, ईश्वर यादव, सुग्रीव यादव , छत्रधारी यादव , मनोज यादव, दिनेश यादव शिवकुमार यादव, उपेन्द्र यादव, हरिचंद , रामलखन यादव, तुलसी यादव गणेशपुर , संजय यादव , धानेन्दर यादव, चंद्रभान यादव, कृष्णा कुमार, राकेश यादव, परमानंद यादव , कुसमी यादव, राधा यादव सहित काफी संख्या में यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव तथा आभार प्रदर्शन पारस राम यादव द्वारा किया गया।

Categorized in: