बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में कुछ दिन पूर्व दबंगों के द्वारा पंडो जनजाति के नाबालिग समेत आठ लोगों को पेड़ में बांधकर एवं जमीन में लिटा कर मारपीट की थी वही सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजुर एवं जिले के आदिवासी समाज के पदाधिकारी चेरा गांव पहुंच पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अध्यक्ष ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज आपके साथ हर संभव खड़ा है लगातार सर्व आदिवासी समाज समाज के लोगों के हित में कार्य करते ही आ रही है और आप लोगों के साथ भी हर संभव समाज खड़ा है घबराने की किसी प्रकार की बात नहीं है आदिवासी समाज ने मुआवजा की की मांग सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग आदिवासी समाज की है पुलिस को दिया धन्यवाद सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले की पुलिस लगातार अपराधों पर लगाम लगा रही है और अपराधियों को नहीं बकस रही है और इस घटना में भी तत्काल 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Categorized in: