राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर – बलरामपुर सुर्खियों में रहने वाला विकासखण्ड राजपुर से सटा ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा अपने कारगुजारियों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है सरपंच सचिव के द्वारा मिली भगत करके पंचायत में कई करानामे किये जाते है जिसकी शिकायत उपसरपंच व पंच जनपद सीईओ से कर चुके है लेकिन शिकायत पे कोई कार्यवाही नही होने के चलते सरपंच सचिव के हौसले बुलंद होते जा रहे है जिसका नतीजा है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 14 वे वित्त की राशि केंद्र सरकार के द्वारा सीधे पंचायतो के खाते में ग्राम पंचायत की मूलभूत आवश्कयता स्वास्थ्य, शिक्षा, पेय जल ,बिजली, सड़क, नाली व कार्यो के लिए प्रदान किया जाता है जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बकायदा कार्ययोजना तैयार किया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा के सरपंच व सचिव के द्वारा आपस मे मिलीभगत करके कागजो में पैसों का आहरण किया जा रहा है ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा के वरिष्ठ पंच अंकुर गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा के मूलभूत कार्यो के लिए हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने जो कार्ययोजना बनाई थी उससे हटकर सरपँच के द्वारा मनमानी करते हुए कार्य कराया जा रहा है साथ कई कार्य तो ऐसे है जो सिर्फ कागजो में कार्यो को दिखाया गया है पंचायत के खाते से घाट कटिंग, कॉलेज ग्राउंड सीमांकन,हेंडपम्प मरम्त,मुरमीकरण के नाम पर लगभग तीन लाख रुपये का फर्जी रूप से आहरण सिर्फ खाना पूर्ति करके अपने चहेतों के नाम पर कर लिया गया है अंकुर गुप्ता ने बताया कि पंचायत के कई प्रतिनिधि पूर्व में भी पंचायत के करगुजारियों को लेकर शिकायत कर चुके है लेकिन शिकायत पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण सरपंच सचिव के हौसले बुलंद है अब इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमाणित दस्तावेज के साथ शपथ पत्र देकर न्यायलय में मामला चलाने के लिए परिवाद पेश किया जाएगा ! प्राप्त जानकारी के अनुसार
ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा के उपसरपंच ने भी बीते 7 जनवरी को जनपद सीईओ के पास शिकायत पत्र प्रस्तुत कर सरपंच सचिव के द्वारा की जा रही वित्तीय अनिमितता को लेकर शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था शिकायत पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण सरपँच सचिव के हौसले बुलंद होते जा रहे है ! यशपाल सिंह
सीईओ जनपद राजपुर आप लोगो से मुझे इस तरह के वित्तीय अनिमितता के विषय मे जानकारी प्राप्त हो रही है शिकायत प्राप्त होने पर जाँच की कार्यवाही की जाएगी !

Categorized in: