अंबिकापुर.: सरगुजा में कोरोना संक्रमण को लेकर लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय एक महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। पिछले कुछ दिनों के अंदर अब तक कोरोना से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चिकित्सकों द्वारा महिला की मौत को एक्सिडेंटल कोविड बताया जा रहा है। महिला का हाल ही में एम्स में आंत का ऑपरेशन हुआ था। वहीं 10 से 25 अप्रैल तक कोविड पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 400 पार हो गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग कोविड के ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्टे्रन की संभावना को लेकर भी अलर्ट मोड पर है, क्योंकि सोमवार को 46 कोविड पॉजिटिव सैंपल की जांच में 3 सक्रमितों में ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 स्टे्रन पाए गए हैं।

सरगुजा जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। 10 अपै्रल को 6 संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसके बाद से हर दिन कोविड मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय है। उन्होंने कोविड जांच की संख्या बढ़ा दी है।

जिला प्रशासन ने सर्दी-खांसी व बुखार जैसे लक्षण वाले लोगों को कोविड जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरगुजा में 10 से 24 अपै्रल के बीच कुल 390 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ०० लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रमोटेड कंटें

इस दौरान मंगलवार को कोरोना से एक महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय महिला रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली थी। वह सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में दोपहर 1.30 बजे भर्ती कराया था। इसी बीच मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई।

Categorized in: