अंबिकापुर। अंबिकापुर में शुक्रवार की सुबह लगभग 10.31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 नापी गई है। शहर के लोगों ने पहली बार इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए। झटके की तीव्रता ऐसी थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए

इसकी गहराई भू-सतह से 10 किलोमीटर नीचे रही। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने की खबर नहीं आई है।

बता दें कि, पिछले तीन दिनों से देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में 2.7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले मंगलवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके लगे थे। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

Categorized in: