अंबिकापुर – प्रदेश में प्रतिदिन आईपीएल के सटोरिए गिरफ्तार किए जा रहे हैं। । कोलकाता नाइट राइडर और बैंगलोर के बीच खेले जा रहे IPL मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले 02 सटोरियों को गोलबाजार थाना पुलिस ने की टीम ने गिरफ्तार किया है. सटोरियों की गिरफ्तारी एक होटल से हुई है. जहां पर ये सटोरिए IPL मैच के दौरान लोगों को सट्टा खेला रहे थे. । सरगुजा पुलिस से बचने ये दोनों से रायपुर आए थे और होटल में कमरा लेकर यहीं से सट्‌टे का रैकेट ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस को खुफिया इनपुट मिले और इन्हें छापा मारकर पकड़ लिया गया।

रायपुर के मालवीय रोड स्थित होटल शीतल ने इन सट्‌टेबाजों को पकड़ा गया है। पुलिस जब होटल में पहुंची तो कमरे के अंदर मैच पर सट्‌टा लगाने का काम चल रहा था। युवकों ने अपना नाम अमित मिश्रा और संदीप अग्रवाल बताया। संदीप अग्रवाल के पास से 4200 रुपये, दो पेज आईपीएल किक्रेट की सट्टा पट्टी मिली जो कि 51 लाख 60 हजार रुपये की थी। 1 कैल्कुलेटर मिला। अमित मिश्रा के पास से पुलिस ने सैमसंग और आईफोन ब्रांड के दो स्मार्ट फोन और 7 की पैड वाले छोटे मोबाइल फोन मिले। इन्हें पकड़ पुलिस थाने ले आई अब इनसे रैकेट से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।

Categorized in: