मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मिली जानकारी के अनुसार गौरव गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता द्वारा जोड़ा तालाब वार्ड नंबर 17 की भूमि पर अवैध कब्जा कर शेड का निर्माण किया गया । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के द्वारा बनाया गया बाउंड्री वॉल को 10 से 15 फीट तोड़ा गया जिसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान के द्वारा कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ में की गई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । पूर्व में भी गौरव गुप्ता एवं सौरव गुप्ता के द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया जिसकी शिकायत कोतवाली मनेंद्रगढ़ में किया गया था । इन दोनों के ऊपर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला कोतवाली मनेंद्रगढ़  में पंजीबद्ध किया गया है इन दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल करा दिया गया।

Categorized in: