रायपुर  प्रदेश की राजधानी रायपुर में सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसी देकर तीन युवकों से 16 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। ये मामला  सिविल लाइंस थाने का है।  

पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर निवासी सीमा सोनी के तीन परिचित युवकों कमलेश चंद, सागर ठाकुर और विपिन सिंह ने अपने परिचित और आरोपी संजीव मिश्रा से संपर्क किया।  

साल 2021 में आरोपी ने तीनों युवकों को नौकरी लगाने का भरोसा देते हुए 16 लाख रूपए लिए।

डेढ़ लाल बाद भी नौकरी नहीं लगाने पर सीमा ने संजीव के विरूद्ध शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Categorized in: