राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी समाज सेवी अशोक अग्रवाल और आकाश अग्रवाल के द्वारा वृद्ध जनों को कंबल वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं राजपुर के 30 पंचायतों के गरीब वृद्धजनों को 2 हजार कंबल वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम लगातार तीन से चार दिनों तक वितरण किया जाएगा,आज राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बुढ़ाबगीचा के 203 और कोटागहना पंचायत के 86 वृद्ध जनों को कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर बृद्धजनों की संख्या बढ़ेगी तो और भी कंबल वितरण किया जाएगा।

राजपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल और आकाश अग्रवाल के द्वारा लगातार राजपुर क्षेत्र में गरीबों और समाज के प्रति सहयोग और उत्थान के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कई सामाजिक कार्य करते हैं,इनके द्वारा लगातार क्षेत्र में नेक कार्यों से एक समाजसेवी के रूप में अपना पहचान बना चुके हैं,इनके द्वारा आए दिन गरीबों के लिए भंडारा,कंबल वितरण या फिर सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाना आम बात बन चुकी है इनका कहना है कि मैंने भी अपने जीवन काल में गरीबी को काफी नजदीक से देखा है और अपने मेहनत के बलबूते वो मुकाम हासिल कर लिया है जिससे मैं गरीबों के लिए कुछ कर सकूं,इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष मेरे द्वारा भंडारा,कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करते रहता हूं जिससे मुझे आत्मिय शांति की अनुभूति होती है। इस अवसर में शकुंतला अग्रवाल,मंजू अग्रवाल,परिधी अग्रवाल,मोंनल अग्रवाल,सिद्धि अग्रवाल,शौर्य गोयल,बुढाबगीचा सरपंच ललन कुमार मुंडा,कोटागहना सरपंच अगुष्टीन टोप्पो एवं काफी संख्या में बृद्धजन उपस्थित थे।

Categorized in: