रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अयोध्या के बाबरी ढाँचे मामले में सीबीआई कोर्ट के बुधवार को आए फैसले का हम स्वागत करते हैं। वास्तव में यह सत्य, न्याय की जीत है। जिस तरह से अयोध्या में वह विवादित बाबरी ढाँचा धराशायी हुआ, उस परिप्रेक्ष्य में वहाँ मौज़ूद सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व साधु-संतों ने उपस्थित कारसेवकों को ऐसी किसी गतिविधि को करने से रोका था, बावज़ूद इसके झूठे मामले दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया। एक लंबी क़ानूनी प्रक्रिया और सारे तथ्यों के सामने आने के बाद आज यह ऐतिहासिक फैसला आया है। श्री कौशिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया था कि रामजन्मभूमि पर मंदिर तोड़कर बाबरी मस्ज़िद बनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समूचे देश ने स्वागत किया था और आज भी इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं।

Categorized in: