उदयपुर-झिरमिट्टी तक चल रहा सड़क नवीनीकरण के काम में बीटी कार्य शुरू
अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा बीते रविवार को उदयपुर का औचक दौरा करके उदयपुर-झिरमिट्टी सड़क नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। इस सड़क का संधारण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। औचक निरीक्षण के दौरान सड़क संधारण कार्य में लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद सड़क के नवीनीकरण कार्य में तेजी आई है और सोमवार से सड़क पर बीटी कार्य चालू कर दिया गया है। आम जन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द ही कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है।

Categorized in: