भिलाई- सुपेला थाना क्षेत्र के सट्टा किंग चुचरू को बुधवार उसके अड्डे से धर दबोचा गया । करीब 27 हजार रुपए नगद 8 मोबाइल एवं पांच केलकुलेटर भी ज़ब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि सट्टा किंग चुचरू के सट्टा खिलाई जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। परंतु पकड़ा नहीं गया था।

बुधवार सुपेला पुलिस के द्वारा चुचरू के लक्ष्मी मार्केट सुपेला स्थित अड्डे पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई थी।जिसे रंगे हाथों धर दबोचा गया।

सटोरिया के पास से सट्टा पट्टी और नगद 26,465 रुपए, 5 कैलकुलेटर और 8 मोबाइल जप्त किए गए। सुपेला पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

Categorized in: