मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)  अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय भव्य श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के लगभग 25 जिलों के श्रमिक व श्रमिक प्रतिनिधि आपार भीड़ के साथ सम्मिलित हुए। सरस्वती शिशु मंदिर मनेद्रगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत उपस्थित रहे। श्रमिक महासम्मेलन में ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, सरजू यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, रामनरेश पटेल सहित श्रमिक नेता, जनप्रतिनिधि गण व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
श्रमिक महासम्मेलन में ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने श्रमिक दिवस व ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कौंसिल की स्थापना उनके द्वारा सन् 1981 में की गई थी। यह कौंसिल पूरी तरह से गैरराजनीतिक है इसमें मजदूर, किसान, कर्मचारी सभी शामिल हैं। सभी के हितों के लिये यह कौंसिल काम करती है। चार दशक से काम करते चली आ रही यह ट्रेड यूनियन कौंसिल कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रत्येक वर्ष मई दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनेंद्रगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश भर के 25 जिलों के श्रमिक व श्रमिक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कौंसिल के द्वारा 11 श्रमिकों को श्रमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने मंच से अपने उत्तराधिकारी के रूप में नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नाम की घोषणा की है। अब ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ के नये प्रदेश अध्यक्ष गुलाब कमरो होंगे उन्हें सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Categorized in: