बीते महीने यानी फरवरी, 2024 में हुई कार बिक्री का डेटा रिलीज हो गया है। बता दें कि मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल किया। इस दौरान महिंद्रा स्कार्पियो ने 116.56 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के दम पर कुल 15,051 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, दूसरी ओर टॉप-10 की लिस्ट में शामिल जीप कंपास (Jeep Compass) को पिछले महीने सिर्फ 204 ग्राहक मिले। इस दौरान जीप कंपास की बिक्री में 49.75 पर्सेंट की सालाना गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले फरवरी, 2023 में जीप कंपास कुल 406 यूनिट बिकी थी। आइए जानते हैं जीप कंपास के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

बता दें कि जीप कंपास एक 5-सीटर कार है जो भारतीय ग्राहकों के लिए 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। जीप कंपास में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में 6–एयरबैग, ईबीडी के साथ ABS टेक्नोलॉजी, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रोल-ओवर मिटीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कार का केबिन देगा लग्जरियस फीलिंग

दूसरी ओर अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, फुली डिजिटल 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपास का मार्केट में मुकाबला हुंडई टकसन, टाटा हैरियर, फॉक्सवैगन टाइगुन और सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस से होता है।

Categorized in: