शुभ मुहूर्त में श्रीराम मंदिर व श्याम मंदिर प्रांगण में किया गया होलिका दह

होलिका दहन में उमड़ा जनसैलाब

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के श्रीराम मंदिर एवं श्याम मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया । होलिका दहन महोत्सव में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। होलिका दहन में चना बूट व गेहूं की बाल भूंजने तथा होली की आग को घर ले जाने की परम्परा है। बहुत से लोगों ने होली की आग में चना बूट व गेहूं की बाल को भूंजा और होली की आग को अपने घर लेकर गये । होलिका दहन में गुलाल उड़ाया गया और एक – दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। श्रीराम मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक होलिका दहन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं श्याम मंदिर प्रांगण में इस वर्ष पहली बार होलिका दहन समारोह का आयोजन किया गया जहां पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

Categorized in: