अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। शाशकीय बालक उच्चरतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक से बच्चों को इतना लगाव हुआ कि कुसमी विकास खंड के ही अन्यत्र विद्यालय में उनका तबादला होकर प्राचार्य के पद पर जाने पर वह भाऊक हों गये. बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक सहपाथियों ने भी उन्हें जोरदार विदाई दी.

दरअसल कुसमी विकासखंड शाशकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में पिछले 11 वर्षों से सेवा दे रहें विज्ञान के शिक्षक मुकेश यादव को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कुल के प्राचार्य का दायित्व दे दिया गया. जिसके बाद मुकेश यादव ने लम्बे कार्यकाल के बाद अन्यत्र विद्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में करीब 16 दिन पहले प्रभार ग्रहण कर लिया. इस बिच आज शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्थानीय स्तर के कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें. विदाई समारोह में उपस्थित सभी वर्गों ने पूरे सम्मान के साथ शिक्षक मुकेश यादव को विदाई दी. 

बता दें कि साल 2011 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आए शिक्षक मुकेश यादव का 11 वर्ष बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य का दायित्व देने के बाद तबादला हुआ. विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने बड़े ही भावुक होकर उनकी महत्वाकांक्षाओं को याद किया. तथा किए गए कार्यों को गिनाया. शिक्षक मुकेश यादव ने छात्र-छात्राओं को भावुक होकर समझाते हुवे छात्र छात्राओं से शिक्षक के प्रति प्रेम के संदर्भ में अपनी बातों का बखान किया. इसके अलावा उन्होंने 11 वर्ष पहले कुसमी आने बाद निजी जीवन में आई कठिनाइयों के बारे में परिस्थितियों को साझा किया. आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश सोनवानी ने किया.

इस दौरान विकासखंड कुसमी शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी शिक्षा समिति अध्यक्ष विनोद राम, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सनाउल्लाह अंसारी, जहररूल खान, युवक कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, महासचिव वेदांत भारती, दीपक तिवारी विदाई समारोह में शामिल हुवे. वहीं शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र दुबे, मंडल संयोजक हरिशंकर सोनवानी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र भगत, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचंद गुप्ता, संकुल समन्यवयक हरिकेश भारती, सौरभ कुमार, सुनीता भगत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Categorized in: