मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के समस्त पंचायत सचिव ब्लॉक अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा के नेतृत्व में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 सूत्रीय शासकीयकरण की मांग को लेकर स्थानीय तहसील कार्यालय के बगल में की जा रही है ! शासन प्रशासन द्वारा पंचायत सचिवों के हड़ताल को महत्त्व ना दिए जाने तथा मांग पर नजरअंदाज किए जाने पर पंचायत सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है ! वही तहसील कार्यालय के बगल में जहां पर पंचायत सचिव पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहां पर लगे टेंट पंडाल को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जलाकर आग के हवाले कर दिया जिसकी शिकायत हड़ताली सचिवों ने मनेंद्रगढ़ पुलिस थाना में की है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ! आगजनी से लगभग 7000 का नुकसान हुआ है ! पंचायत सचिवों के पंडाल को जलाकर खाक किए जाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी निंदा कर कार्यवाही की मांग की है ! मनेंद्रगढ़ पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा 1 सूत्री मांग शासकीय करण की मांग को लेकर गत 26 दिसंबर 2020 अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई थी जो आज भी अनवरत जारी है ! पंचायत सचिवों के मांग को शासन प्रशासन द्वारा नजरअंदाज कर महत्त्व नहीं दिया जा रहा है शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने को लेकर अब पंचायत सचिवों के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है ! पंचायत सचिवों की शासकीय करण की मांग जायज है उसे जल्द से जल्द सरकार के द्वारा पूरा किया जाना चाहिए ! सरकार जब तक लिखित में कोई ठोस आश्वासन शासकीयकरण की मांग को लेकर नहीं देती है तब तक पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे रहेंगे ! उल्लेखनीय है कि पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने के कारण पंचायत स्तर पर सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं और शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर नहीं हो पा रहा है ! जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !

Categorized in: